Monday, September 27, 2010

Pollution of Mind

Mind fluctuates constantly from one point to another. Man being curious by nature is disbeliever also. He never gains an unconditional faith in another man or matter. He tries to analyze the situation and frames his beliefs based on his own notions. Man is always prejudiced to his thoughts. Man thinks what he wants to think. The lack of concentration is the essential feature of mind. When we think we should not think and concentrate on the assignment ahead, we remain thinking. We roam in the arena whose boundaries have been fixed by our experiences, thoughts, emotions and family background.
Whenever we come across a good thing we try to discover its limitations and try to avoid the positive points. It is said by Saints and Philosopher everything is God's creation. So it can not be impure. It can not be bad. Nevertheless we do not believe. We try to criticize everything. If a man does a selfless service to us, we try to find out his selfishness in it.
Why is man like this?

Saturday, September 4, 2010

सोने की बालियाँ

सोने की बालियाँ "चुनिया... . एक गिलास दूध ला" चिल्लाते हुए अभी अभी आये सुखराम ने कहा और खाट  को बिछाकर अपने माथे पर बंधे तौलिये  को खोला और फिर उससे खाट को झाड़कर बैठ गया.
चुनिया की माँ सब्बो उसकी आवाज सुनकर चूल्हे पर चढ़े दूध को एक गिलास में ढ़ालकर आँचल से  गिलास को पकडे बाहर निकली. उसने गिलास सुखराम को थमा दिया. सुखराम ने पहले खाली हाथ से फिर अपने तौलिये से पकड़कर गिलास को हाथों में ले लिया. सब्बो भी वहीँ बैठ गयी.
सुखराम बोला, आज हम बहोत खुश हैं . देखं न अबरी फसल कि शान से खेतवा में लहराय रहे है. अबरी सोचे हियों कि चुनिया के लगन कर दे जाई. आखिर कब तक ओकरा घर में बैठाय के रख्वो. भगवन री किरपा से अबरी भरपूर फसल भेलै हैय. फसल कटते ही समधी जी के चिट्ठी लिखवैय देभौं.
" जे भगवान री इच्छा" सब्बो के मुह से निकला.
चुनिया के माई हम्मैय सोचै रिहों कि अबरी महाजनों के आधा रकम चूका दी जाई. फसल बिकैय दा फेर एक दिन हटिया जाय के चुनिया और अपन लिए साड़ी-वाड़ी, शादी खातिर बक्सा - पिटारी, चूड़ी-लहटी सब इंतजाम कर लिहो. सुलभा मौसी के साथ लिए जैहो. सब खरीदाय देथौं.
"ठीके हैय " कहकर सब्बो उठकर अन्दर चली गयी.
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
" ए हो रामेषर एक गिलास चाह पियावः" कहकर सुखराम बहार बेंच पर बैठ गया और सामने बैठे बंदी से बोला- का बंदिया कुछ दुनिया- जहाँ के खबर सुनावा. बंदी रेडियो से कान लगाये सुन रहा था. सुखराम की बात सुनकर रेडियो को बंद कर बोला - का सुनाएँ काका, खबर अच्छी नाय हैय . एगो कौन सेना - वेना हैय की जे कहिय है कि अबरी धन- कटनी न होवे दी जाई. जबकि एगो दुसर कहै हैय कि ऊ खेतान से धान काटी तो पहिलं कहिय हैय कि तो धान कटनी में खून की नदिया बह जाई.
" अरे उनकर बाप के राज हैन कि उनकर खेत बाडन कि खून की नदिया बहा दिही या धान काट लिय जाईं" रामदीन ग्वाला बीच में बोल पड़ा. "अरे कोये  कुछ गड़बड़ करी   तो कि सरकार खली टुकुर टुकुर देखि".
"कहैय  तो ठीकैय हौ तू रामदीन" कहकर सुखराम रामेषर के बेटे के हाथ से चाय लेकर पीने लगा.
फिर      इस बात को लेकर वहाँ कुछ देर बहस चलती रही.
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
सुखराम महाजन के पास देहरी पर बैठा था. तभी पुलिस की एक गाड़ी सरसराती धूल उड़ाती सामने के कच्चे सड़क से गुजर गयी.सुखराम के माथे पर चिंता  हल्की की रेखाएँ उभर आयीं.
उसने महाजन से पूछा - का सेठ जी कुछो गड़बड़ के आशंका हैय कि?
महाजन ने कहा- भगवान जाने. और अपने धोती के एक किनारे से माथे का पसीना पोछने लगा.
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
आखिर वही हुआ जिसका छोटा सा डर सुखराम के मन में समा गया था. एक दिन खबर मिली की कुछ लोग उसके खेत में फसल काट रहे हैं . वह दौड़ा खेतों की ओर, सभी अपने अपने घरों में छिप रहे थे. सुखराम के पहुँचते पहुँचते दूसरे दल के लोग भी पहुँच चुके थे और वे पहले दल पर गोलियाँ चलाने लगे. इधर से भी जवाब दिया गया. गोलियाँ चलते देख सुखराम के होश उड़ गए. वह थाने  की ओर दौड़ा. जमादार था. वह बोला- " अरे जा अपनी जान बचा क्या खेत के पीछे पड़ा है". सुखराम हताश हो लौट पड़ा.
इधर जब गोली बारी बढ़ गयी तो पहले दल ने खेत में  खड़े सुखी फसल में आग लगा दी. फसल खेत में धू-धू कर जलने लगी. दो घंटे तक विनाश लीला चलती रही. जब शांति हुई तो लोग धीरे-धीरे अपने-अपने खेतों की ओर अग्रसर हुए. कई लोगों के खेत में खड़ी फसल आग से प्रभावित हुई थी. सुखराम का लगभग पूरा खेत जल चुका था. एक कोने में धान के कुछ पौधे निश्चल खड़े थे. खेत राख से पटा था. बीच-बीच में एकाक पौधे खड़े थे.
और सुखराम मेड़ पर दोनों हाथों से माथा पकड़े बैठा था.उसकी नजरें वहाँ टिकी थी जहाँ खेत में खून के कुछ कतरे गिरे हुए थे और उनके पास ही धान की  कुछ सुनहली बालियाँ बिखरी पड़ी थीं.
                                                                     xxx

Sunday, August 15, 2010

Zarathushtra

Zarthushtra has given us three guiding principles for life:-
Hu' Mata (Righteous thoughts)
Hu' Ukta (Righteous words)
Hu' Varshta (Righteous deeds)
Whatever we think, we speak & we do that should be right.Right for us and for our neighbours. The triad tells us the importance of truth. The truth can not be relative to persons, time, religion or any other matter.
May I have your permission to present some of Zarthushtra's words:-
1. Ahura Mazda is the Lord of life and wisdom, light and the truth.
2. When you go out into darkness, take Ahura Mazda's hand in your hand. That will be better than light and safer than a known way.
3. If one acts according to Ahura Mazda's commandments, one need not be afraid of any mortal however mighty he may be.
4. Let your thought be inspired by Ahura Mazda; your words dictated by Him; and your deeds guided by Him.
DEATH
  •  Our present life is a prelude to the future life; it is a pilgrimage of sojourn to a higher life.
  • Don't run away from death, for you can never die before the appointed time, and nothing can save you from dying when the appointed time comes.
  • Count every day as a forward step towards death, and live every day as if it were your last, fully prepared for death, so that you may meet the end of your life with a calm face and with a smile upon your lips.
  • All is not lost when death takes place, for death is not the end of life.
  • Death does not mean the death of the soul. Soul is immortal, so is the holy spirit.
  • On the day of Resurrection you shall be answerable to Ahura Mazda for your thoughts, words and deeds.

INDEPENDENCE DAY

HAPPY INDEPENDENCE DAY TO ALL
On Independence Day we hoist our flag to remember its significance. So many people died for its glory. So many people suffers from uncountable hardships to maintain its glory. As a common citizen we are required to appreciate the thing for which it flies in the sky.
As we see there are four colours, although it has three main colours and it is known as Tiranga(Tri colour).
Keshariya signifies the sacrifice and valour.
White signifies Peacefulness.
Green signifies Prosperity.
Blue signifies vastness as an Ocean.
Wheel signifies Progress.
24 spokes in the wheel signifies the 24 hours of a day.
By flying the Tiranga in the sky we tell the friends and foe that we are vigilant on all the 24 hours of a day for them to make any sacrifice, show valour of any degree in order to maintain peace and prosperity of every Indian and to make the wheel of progress throughout the world to go on.

Tuesday, August 10, 2010

INTOXICATION

सपना
 लोग सपने देखते हैं, क्योंकि सपनों पर कोई बंदिश नहीं होती. सपने लोगों को इस दुनिया के पार एक ऐसी दुनिया में ले जाते हैं, जहाँ कुछ भी असंभव नहीं होता. सपने देखने में कोई कानूनी अड़चन नहीं, कोई सामाजिक बंधन नहीं. इसलिए कुछ लोग ऐसे सपने देखते हैं, जो व्यवहारिक दुनिया में संभव नहीं. अगर इन सपनों को सपने मात्र मानकर लोग व्यवहारिक दुनिया में मस्त रहें तो कोई नुकसान नहीं, पर जब वे उसे हकीकत का रूप देने की कोशिश करने लगते हैं  और असफल हो जाते हैं तब परेशानी शुरू  होने लगती  है. सामान्यतः एक बार की असफलता कोई मायने नहीं रखती, पर सपने देखने वाला मनुष्य ज्यादातर अव्यवहारिक सपने देखता है और सपने के सच नहीं होने पर उसका स्वयं पर से, भगवान पर से और भाग्य पर से विश्वास खो बैठता है. विश्वास की यह कमी अति हानिकारक होती है.
आत्मविश्वास के अभाव में मनुष्य वास्तविक दुनिया से दूर सपनों की दुनिया में खो जाना चाहता है. फलतः उसे नशे का आदि होने  में देर नहीं लगती क्योंकि नशे के अंधेपन में मनुष्य को  सपनों की दुनिया निकट महसूस होती है. नशे में मनुष्य अपने आप को स्वर्ग का अधिकारी समझने लगता है क्योंकि नशे में उसे कुछ भी असंभव नहीं प्रतीत होता. पर ऐसा मनुष्य यह कभी नहीं जान पता कि स्वर्ग का अधिकारी बनते बनते कब वह स्वर्गवासी बन जाता है. नशे की दुनिया का रास्ता शुरू  तो होता है तम्बाकू और सिगरेट की ताज़ी दुनिया से, पर जल्द ही वह शराब के महल में पहुँच जाता है. इस महल के तहखानों से होता हुआ रास्ता drugs की अंधी गलियों में भटक जाता हैं. इन अंधी गलियों में HIV जैसा शानदार मेहमान बसता है. नशे का शिकार मनुष्य न तो मनुष्य की श्रेणी में होता है और न ही जानवर की श्रेणी में. वह कदापि सही निर्णय लेने में सफल नहीं होता.

Monday, August 9, 2010

India's Vision 2025

What should be India's vision 2025?
As an enlightened Indian have you ever thought about it? What are your PLANS for your loving nation?
The nation who has given you life, joy, happiness and so many things.
As a common Indian we are always engaged in our day to day fights, quarrels whereas the world is fast progressing. What do you think about your esteemed nation? Is it only casting votes? Is it only commenting on the political and social issues in the midst some friends? Is it only telling high words about the nation? Is it only lending an idea that irrespective of so many problems INDIA IS GREAT?